Friday, November 18, 2011

आम आदमी की सरकार और बेचारा आम आदमी

भारत में रुपया-पैसा के मामलो तीन वर्गों की जनता निवास करती है | पहला उच्च वर्ग ........जिसमें काला धन-स्विस बैंक-उद्योग धंधे वाले लोग शामिल है | उसके बाद नंबर आता है मध्यम वर्ग ...........जिनके लिये टैक्स चुकाना जरुरी होता है | तीसरा और अंतिम वर्ग है ............निम्न वर्ग (नाम के अनुरूप .......बेचारा वर्ग ) मजेदार बात यह है बैंक/ सूक्ष्म वित्त इकाई से लिये लोन पर ब्याज चुकाने की बारी आती है तो भारत का यह बेचारा वर्ग सबसे ज्यादा दर पर ब्याज चुकता है | १ उच्च वर्ग (उद्योग धंधे वाले लोगों के लिये - जैसे कि मुकेश अम्बानी ) के लिये सिर्फ १-२% ब्याज दर निरधारित है | २. माध्यम वर्ग के लोग होम लोन, कार लोन... पर्सनल लोन पर ८-१५ फीसदी की दर से ब्याज चुकाते हैं | ३. निम्न वर्ग के लोगों से वित्तीय संस्थाएं माईक्रो क्रेडिट के नाम पर २४-४० ब्याज वसूलती है | दिमाग पर जोर लगाने की जरुरत है ..........भारत में में गरीब कौन?

Sunday, November 13, 2011

लेडी गा-गा और भारत के मिस्टर भौं-भौं

पाश्चात्य संगीत के अभिनव स्वरुप से हमें अवगत करने के लिये पश्चिमी गोलार्द्ध से लेडी "गा-गा" कुछ दिन पहले भारत आई थी .......जिसके प्रत्युत्तर में सेकुलर भारत के मिस्टर भौं- भौं (श्री दिग्विजय सिंह जी ) पश्चिमी गोलार्द्ध की यात्रा पर जा रहे हैं ....उद्देश्य निम्नलिखित हैं .... १. ओसामा जी की तमाम अच्छाईयों से समस्त जगत को अवगत करना २. आतंकवाद के रंग (जो कि उनके अनुसार "भगवा" है ) पर प्रकाश डालना ३. राजनीति में वंशवाद के संरक्षण पर बल देना "सेकुलर" ईश्वर उनकी यात्रा को सफल बनाये